लक्ष्मीनारायण मीणा ने ‘ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी’ में जीता कांस्य पदक
जयपुर : खेल के मैदान में निर्वाण यूनिवर्सिटी (जयपुर) का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी लक्ष्मीनारायण मीणा ने गुजरात में आयोजित ‘ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी वुडबॉल टूर्नामेंट’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। असोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में इस राष्ट्रीय […] The post लक्ष्मीनारायण मीणा ने ‘ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी’ में जीता कांस्य पदक first appeared on HindustanMetro.com.
जयपुर : खेल के मैदान में निर्वाण यूनिवर्सिटी (जयपुर) का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी लक्ष्मीनारायण मीणा ने गुजरात में आयोजित ‘ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी वुडबॉल टूर्नामेंट’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है।

असोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पारुल यूनिवर्सिटी (वडोदरा) में 7 मार्च से 10 मार्च 2025 के बीच किया गया था। लक्ष्मीनारायण मीणा ने ‘फेयरवे – डबल’ (Fairway-Double) कैटेगरी में अपनी खेल प्रतिभा और सटीक रणनीति का लोहा मनवाते हुए तीसरा स्थान सुरक्षित किया।
माता-पिता और विश्वविद्यालय का गौरव
राजकुमारी देवी और हनुमान मीणा के सुपुत्र लक्ष्मीनारायण की इस सफलता पर निर्वाण यूनिवर्सिटी के खेल विभाग और प्रबंधन ने खुशी जाहिर की है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह पदक छात्र की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
वुडबॉल में उभरता सितारा
ऑल इंडिया लेवल पर पदक जीतकर लक्ष्मीनारायण ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ।
लष्मीनारायण बताते है इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता का और उनके दादा जी रामसहाय मीणा जी का आशीर्वाद और कोच का मार्गदर्शन रहा है। सफर अभी शुरू हुआ है, लक्ष्य और भी बड़े हैं । सपना – आगे इंटरनेशनल लेवल पर खेलना है ।
The post लक्ष्मीनारायण मीणा ने ‘ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी’ में जीता कांस्य पदक first appeared on HindustanMetro.com.
